नालागढ़ में 12.00 बजे तक 49.84 प्रतिशत लोगों ने की वोटिंग
( words)
सोलन जिला के विकास खण्ड नालागढ़ में पंचायती राज संस्थाओं के तृतीय चरण के लिए दोपहर 12.00 बजे तक 49.84 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उन्होंने कहा कि दिन में 12.00 बजे तक विकास खण्ड नालागढ़ की 25 ग्राम पंचायतों में के लिए स्थापित 179 मतदान केन्द्रों में कुल 20572 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 10588 पुरूष तथा 9984 महिलाएं हैं।