करसोग महाविद्यालय में धूम-धाम से मनाया गया 52वां राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस
( words)
महाविद्यालय करसोग में 52वां राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। इसमें महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर गुलशन महाजन मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में सोनिया चौधरी, बीरबल व वर्षा तथा महाविद्यालय के संगीत कला अध्यापक और वरिष्ठ स्वयंसेवी हितेश, दीपक, सोनिया भी मौजूद रहे। संगीत के 15 छात्राओं ने कार्यक्रम में अपनी प्रसतुति दी। इस कार्यक्रम में ड्रामाटिक क्लब के 20 छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवीयों ने भी अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी। प्रेस सचिव पूजा ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन स्वयंसेवियों को जो कार्य सौंपा गया था, उन्होंनें उस कार्य को निष्ठा और अनुशासन से संपन्न किया।
