8 से 14 अगस्त तक चलाया गंदगी मुक्त मेरा गांव अभियान
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में एनएसएस इकाई ने गंदगी मुक्त मेरा गांव अभियान 8 अगस्त 2020 से 14 अगस्त 2020 तक मनाया। यह अभियान कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश चंद के नेतृत्व में मनाया गया। स्वयंसेवी गीतांजलि, ललिता, प्रवीण, जस्मिन, अनामिका, चेतना, यशस्वी, राहुल, प्रियंका, मोहित, अंजलि, हर्षिता, हिमांशु, भुवनेश, पुष्पांजलि स्वयंसेवियों ने अपने घरों के नजदीक पौधारोपण किया। वही गंदगी मुक्त गांव के लिए पॉलिथीन उठाया व उचित स्थान पर एकत्रित किया। छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने ड्राइंग मैडम पूनम के नेतृत्व गंदगी मुक्त गांव चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विभूति ने प्रथम, मोक्ष ने दूसरा व भुवनेश्वर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संतोष के नेतृत्व में निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें चेतना ने प्रथम, ललिता ने दूसरा व अनामिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया व अपील की, इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा तभी हमारा भारत आत्मनिर्भर बनेगा।
