9 नाबार्ड स्कीमें जोगिंदर नगर क्षेत्र के लिए स्वीकृत करवाई : राणा
लडभडोल: सरकार जनता के द्वार जन समस्याओं को हल करते हुए विधायक प्रकाश राणा ने गुरुवार को ग्राम पंचायत सिमस का दौरा किया। ग्राम पंचायत सिमस पहुंचने पर लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्थानीय पँचायत प्रधान विवेक जसवाल ने विधायक प्रकाश राणा को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया। इस दौरान विधायक प्रकाश राणा ने ग्राम पंचायत सिमस के लोगों की समस्याओं को बारी-बारी सुना और मौके पर आए अधिकारियों को हल करने के निर्देश दिए।
विधायक प्रकाश राणा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लडभड़ोल को हिमाचल में अलग पहचान मिली है। इसका श्रेय जाता है भड़ोल की जनता को जाता है। आज भड़ोल में कई विकास कार्य चल रहे हैं। बड़े बड़े प्रोजेक्ट यहाँ पर लग रहे हैं। आज नाबार्ड के तहत एक साथ 9 स्कीमें जोगिंदर नगर क्षेत्र के लिए स्वीकृत करवाई है तथा यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी विस् क्षेत्र को 9 नाबार्ड की स्कीमें एक साथ मिली हैं। सिमंस,नैला, ग्वाला सड़क के लिए भी हमने 4 करोड़ से ज्यादा धन की स्वीकृत नाबार्ड से मिली है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की सदस्य रीमा राणा, बीडीसी चेयरमैन रम्मा देवी, स्थानीय प्रधान विवेक जसवाल, उप-प्रधान सभी वार्ड मेंबर्स, बूथ प्रधान ब्रह्मदास, पूर्व प्रधान तारावती, युवक मंडल प्रधान रविंदर जसवाल, सेवानिवृत प्रधानाचार्य व्यासदेव, सेवानिवृत प्रधानाचार्य तिलक राज, खंड विकास अधिकारी विवेक चौहान आदि मौजूद रहे।