19 वर्षीय युवती की गला का*टकर ह*त्या, हिमाचल के सरकाघाट का मामला
हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की अज्ञात हमलावरों ने गला काटकर हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि इस हत्याकांड को दो बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का पता आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं और आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है। एसपी मंडी विनोद कुमार के अनुसार, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
