दाड़लाघाट के बाणधार गांव में मारपीट का मामला आया सामने
( words)
दाड़लाघाट के बाणधार गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमे ,शराब पीकर बाबू राम पुत्र किरपा राम गांव बाण धार डा कंधर के साथ धक्का मुक्की व् गाली-ग्लौच की गई , लड़ाई के बीच बाबू राम के बेटे को चोट लग गई। घायल दीप चंद को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जिसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गयी ,एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। वहीँ डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
