सोलन: धर्मपुर के कंडा गांव में सरकारी स्कूल में लगी आग, 2 कमरे जाल कर राख
सोलन के विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत हुड़ंग के गांव कंडा स्थित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडा के तीन कमरों में आग गई है। ग्रामीण लोगों ने इसकी सुचना तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। सभी के प्रयासों से आग पर काबू कर लिया गया। हालंकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने से 2 कमरे जल कर रख हो गए है व उसमें रखा सारा सामान भी आग कि भेंट चढ़ गया। तीसरे कमरे में रखा सामान ग्रामीणों ने बहार निकल लिया था।
जानकारी के मुतबिक ये कमरे स्कूल के पुराने भवन में थे। इन्हे स्टोर के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। इस भवन में करीब 2 साल पहले बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था। इसलिए शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना से इंकार किया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के द्वारा इस आग से 4 लाख का नुकसान हुआ है व 12 लाख का नुकासन होने से बचा लिया लगया है। घटना स्थल पर ग्रामीण लोहग ग्राम पंचायत हुड़ंग के प्रधान, उप्रधान, प्राथमिक पठशाला व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मुख्याध्यापक, पुलिस, फायरब्रिगेड की टीम सहित कानूनगो मौजूद थे।
