बल्ह नेरचौक : आम आदमी पार्टी के जन संपर्क अभियान में मिल रहा भरपूर सहयोग
अजय सूर्या । बल्ह नेरचौक
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बल्ह विधानसभा के ग्राम पंचायत बेरी, कोठी और गुरकोठा आदि गांव में जनसंपर्क अभियान के तहत दौरा किया। जिसमें जनता ने बताया कि वे प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के कामों से असंतुष्ट हैं और अब वह प्रदेश में बदलाव लाना चाहती है और आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं और उन्हें विश्वास है कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है।
इस मौके पर बल्ह मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि अब आम जनता जाग चुकी है और वह बदलाव लाना चाहती है। लोगों के इस प्यार और स्नेह से हमें बहुत खुशी मिल रही है और जिससे हमारा दिन-प्रतिदिन साहस बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ जनसंपर्क अभियान के दौरान बहुत से लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अभियान में बल्ह मंडल उपाध्यक्ष तारा चंद भाटिया, मंडल प्रवक्ता दिलीप पंत, एससी मोर्चा अध्यक्ष धन देव व पार्टी कार्य कर्ता शामिल रहे।
