मंडी : दिव्यांगता के विषय में आश बाल विकास केंद्र कर रहा बेहतरीन कार्य-ओशिन शर्मा
अजय सूर्या। मंडी
ओशिन शर्मा नें आज जिला लाखों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत एवं खंड विकास अधिकारी नग्गर साम्फिया फाउंडेशन द्वारा संचालित आश बाल विकास केंद्र का निरीक्षण किया, जिस दौरान उन्होंने केंद्र द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने केंद्र द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगता के विषय में आश बाल विकास केंद्र सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज दिव्यांग बच्चों के लिए एक समावेशी दुनिया का होना अत्यंत आवश्यक है और इस राह में केंद्र द्वारा किए जाने वाली सेवाएं प्रशंसनीय है। निदेशक रेखा ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि आश बाल विकास केंद्र सम्फिया फाउंडेशन का एक उपक्रम है और आज ओशिन शर्मा का केंद्र में निरीक्षण करना हमारे केंद्र के लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा पिछले कुछ वर्षों से केंद्र दिव्यांगता के विषय पर अपनी सेवाएं दे रहा है और वर्तमान समय में 3 मुख्य बिंदुओं पर कार्य कर रहा है, जिसमें सर्वप्रथम दिव्यांग बच्चों को केंद्र में ही थेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। दूसरा थेरेपी ऑन व्हील यह कैसा माध्यम है, जिसमें बस के माध्यम से दूर-दराज के गांव में जाकर दिव्यांग बच्चों को थेरेपी सेवाएं दी जाती है। इसके साथ ही तीसरा अहम बिंदु, जिसमें जागरूकता के विषय पर कार्य किया जाता है, जिसका एकमात्र उद्देश्य है कि दिव्यांग बच्चों के लिए एक समावेशी दुनिया का निर्माण किया जा सके।
उनका कहना है कि केंद्र में सभी तरह के योग्य स्टाफ उपलब्ध हैं, जो दिव्यांग बच्चों को सभी तरह की थेरेपी सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। मुख्यतः फिजियोथैरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी स्पीच थेरेपी, स्पेशल एजुकेशन एवं बच्चों के माता-पिता को काउंसलिंग सेवाएं प्रदान की जाती है। बीजू कार्यक्रम प्रबंधक साम्फिया फाउंडेशन ने कहा कि विभागों के प्रमुख अधिकारियों एवं चिकित्सकों का केंद्र निरीक्षण करना दिव्यांगता के विषय में कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण तथ्य साबित होता है।
