एटक ने करसोग में किया आम सभा का आयोजन
हिमाचल ट्रांसपोर्ट वर्करज यूनियन (एटक) द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मशाला करसोग में एक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें करसोग क्षेत्र के चालकों/परिचालकों तथा कर्मशाला के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस आम सभा की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष एवं एटक उपाध्यक्ष कॉमरेड नानक शाण्डिल व महासचिव कॉमरेड संजय कुमार बड़वाल ने की।
आम सभा को सम्बोधित करते हुए यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कॉमरेड नानक शाण्डिल ने करसोग क्षेत्र की कर्मशाला की दयनीय हालत को देखते हुए कहा कि सरकार ने डिपू तो बना दिया लेकिन इस कर्मशाला में अभी तक कर्मचारियों को कार्य करने के लिए शेड का निर्माण व अन्य सुविधाओं का प्रावधान तक नहीं किया गया। कर्मचारियों को इस खुले आसमान के नीचे काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। जो कि कर्मचारियों के साथ बहुत बड़े अन्याय से कम नहीं है। यहाँ तक कि शौचालय तक नहीं बनाए गए हैं। ऐसी परिस्थितियों में कार्य करते हुए कर्मचारियों की मानसिकता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
यूनियन के महासचिव कॉमरेड संजय कुमार ने अपने सम्बोधन में निगम प्रबंधन व सरकार से माँग करते हुए कहा जब तक कर्मशाला का निर्माण नहीं हो जाता तब तक शेड का निर्माण शीघ्र किया जाए व कर्मशाला में शौचालय बनवाए जाएँ, निगम में रीढ़ की हड्डी समझे जाने वाले पीस मील कर्मचारियों को नियमित किया जाए। तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती नियमित रूप से की जाए तथा पदोन्न्ति की प्रतिक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। चालकों/परिचालकों के लम्बित वितीय लाभ शीघ्र दिये जाए। अनुबंधित परिचालकों को भी चालकों की तर्ज पर बेसिक+ग्रेड पे दिया जाये।
सभा के उपरान्त एटक यूनियन के वार्षिक चुनाव भी करवाये गए। जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारयों को सर्वसम्मति से चुना गया।
1 सर्व श्री कामेश्वर दास चेयरमैन
2 " टेक सिंह प्रधान
3 " टेक राज वरि0 उप-प्रधान
4 " रोशन लाल उप-प्रधान
5 " प्यारे लाल महासचिव
6 " दीप कुमार सचिव
7 " गोपाल सिंह कार्यालय सचिव
8 " प्रेम सिंह प्रचार सचिव
9 " हेमन्त कुमार कोषाध्यक्ष
10 " भास्कर ऑडिटर
11 " ज्ञान चन्द प्रवक्ता