सरकाघाट: अजय ठाकुर को युवा कांग्रेस लीगल सेल का सचिव किया नियुक्त
( words)
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोढन से संबंध रखने वाले अजय कुमार को राज्य लीगल सेल का सचिव नियुक्त किया है। बतौर अधिवक्ता अजय ठाकुर सरकाघाट में वकालत करते हैं एवं प्रदेश की राजनीति में पुरी तरह सक्रिय हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भण्डारी ने तत्काल प्रभाव से पद संभालने के बारे में अधिसूचना जारी की है। अजय ठाकुर ने अपनी इस उपलब्धि पर शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।