देहरा के अमित राणा रणजी मैच में करेंगे अंपायरिंग
( words)
देहरा के अमित राणा 26 जनवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रहे रणजी मैच में अंपायरिंग करेंगे। यह मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। वीरेंद्र शर्मा के बाद अमित हिमाचल से दूसरे ऐसे अंपायर हैं, जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अंपायरिंग करने जा रहे हैं। जुलाई 2019 में उन्हें बीसीसीआई ने राष्ट्रीय मान्यता दी थी। अमित देहरा नगर परिषद के पार्षद और देहरा बार काउंसिल के अध्यक्ष भी रहे हैं।
