अनु चौहान ने किया आउटर सिराज के बेहतरीन पहाड़ी गीत का विमोचन
आनी हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लु के आउटर सिराज में युवा कलाकार पहाड़ी संस्कृति एवं सामाजिक परंपरा, जागरूकता शिक्षा आदि का प्रचार करने में सबसे आगे है। आनी के पहाड़ी गायक श्याम सिंह भारती ने कहा कि हिमाचल पहाड़ी गीतों की मीठी बोली हिंदी भाषा का मिश्रण है। आउटर सिराज की बोली भी प्रदेश के गीतों को मधुर बनाती है। श्याम सिंह भारती ने सर्व शिक्षा अभियान पर एक सुंदर गीत गाया है जिसमे गाँव के हर युवा को पढ़ लिख कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई है। इस गीत का विमोचन समाज सेवी अनु चौहान ने सादे समारोह में किया।
विमोचन के बाद अनु चौहान ने कहा कि प्रदेश के हर युवा में प्रतिभा छुपी है। युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहे शिक्षा में आगे बढ़े गीत संगीत पेंटिंग, कलाकारी में अपना जीवन निखार सकते है। अनु चौहान ने युवा गायक श्याम सिंह भारती को बेहतरीन गीत गाने पर बधाई दी। इस मौके पर अनु चौहान, एस डी एम चेत सिंह, हिमसँस्कृति संस्था के अध्यक्ष शिवराज शर्मा, शान्तनु, आदि संगीत कला मंच से जुड़े कलाकार उपसिथत थे।