अर्की: चम्यावल पंचायत में पहली नवनिर्वाचित ग्रामसभा का हुआ आयोजन
उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत चम्यावल में नई पंचायत की पहली ग्रामसभा का आयोजन नवनिर्वाचित प्रधान उर्मिला ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। नई कार्यकारिणी के चुने जाने पर सभी पदाधिकारियों एवं लोगों में भारी जोश था। इस दौरान उर्मिला ठाकुर ने बैठक में आए सभी लोगों का उन्हें एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों के चुनने पर जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि वे अपनी कार्यकारिणी के साथ मिलकर बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को गति प्रदान करेगी। इस दौरान सभी वार्डों से आये लोगों ने नई कार्यकारिणी को अपने वार्ड की समस्याओं से अवगत करवाया और अपनी मांगे ग्रामसभा के समक्ष रखी।
प्रधान उर्मिला ठाकुर द्वारा ग्रामसभा के दौरान सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशाकार्यकर्ताओं को कोरोनाकाल के दौरान बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जब इस वैश्विक महामारी के दौरान लोग घरों में थे, तो सभी ने सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पूरी पँचायत में बेहतरीन सेवाएं प्रदान की, जिसके लिए सभी बधाई की पात्र है। इस दौरान इस ग्रामसभा में नवनिर्वाचित उप प्रधान चरणदास पंवर, पँचायत सचिव बाबूराम व सभी वार्ड सदस्यों व ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
