अर्की: लक्ष्य काॅन्वैंट स्कूल मंज्याट को सीबीएसई से मिली ऐफिलिएशन
लक्ष्य काॅन्वैंट स्कूल मंज्याट को सीबीएसई से ऐफिलिएशन मिलने पर अर्की क्षेत्र की बरसों पुरानी इच्छा पूरी हो गई है। अर्की क्षेत्र के अधिकांश अभिभावक क्षेत्र में सीबीएससी ऐफिलेटिड स्कूल चाह रहे थे। लक्ष्य शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डा.पीएल गुप्ता ने बताया कि संस्थान द्धारा पिछले वर्ष से सीबीएससी से ऐफिलेशन लेने के प्रयास आरंभ कर दिए गए थे। उन्होने बताया कि गत सप्ताह सीबीएससी के ऐफिलेशन नं. 630279 के तहत स्कूल को पत्र प्राप्त हुआ हैं। डा. गुप्ता ने बताया कि लक्ष्य शिक्षण संस्थान अर्की के ग्रामीण क्षेत्र में भी गुणवत्ता आधारित शिक्षा देने के लिए प्रयासरत है तथा इसी कड़ी में उपमंडल की ग्राम पंचायत मंज्याट में यह स्कूल खोला गया है।
स्कूल की प्रधानाचार्य डा. कुसुम गुप्ता के नेतृत्व में स्कूल का अनुभवी व योग्य स्टाफ नियुक्त किया गया है। उन्होने बताया कि दो अप्रैल से पहली से लेकर नौवीं कक्षा तक के लिए दाखिले आरंभ हो जाऐंग। स्कूल इंगलिश मीडियम तथा स्पोकन इंगलिश पर आधारित रहेगा। डा. गुप्ता ने बताया कि लक्ष्य पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल अर्की का वार्षिक परिणाम अधिकतर शत प्रतिशत रहता है तथा स्कूल के कई छात्र मैरिट में भी आते रहे हैं।
