20 या 21 अक्टूबर? जानिए दीपावली की तारीख व पूजा का शुभ मुहूर्त

इस साल दिवाली 20 अक्टूबर सोमवार को मनाई जाएगी। दीपावली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है जिसे पुरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। इस दिन लोग माता लक्ष्मी, भगवान गणेश व कुबेर की पूजा करते हैं। इससे घर परिवार में खुशहाली आती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन लोग अपने घरों में दीए जलाते हैं। मान्यता है कि रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने पर पूरे गांव को दीपों से सजाया गया था। तब से इस दिन को अच्छाई की जीत तथा प्रकाश के उत्सव के रूप में मनाने की परंपरा है। इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से ही हो जाती है।
दिवाली
हर वर्ष दीपावली कार्तिक अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस बार अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 3:45 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर को शाम 5:55 बजे समाप्त होगी। इसीलिए दिवाली 20 अक्टूबर सोमवार को मनाई जाएगी। 20 अक्टूबर को दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का सबसे शुभ समय शाम 7:08 बजे से लेकर रात 8:18 बजे तक रहेगा।
छोटी दिवाली
19 अक्तूबर को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। छोटी दिवाली पर शाम को घर के बाहर मुख्य द्वार पर यम देव के लिए चार मुखी दीपक जलाने की परंपरा है। माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
इस बार की दिवाली बेहद खास
ज्योतिष के अनुसार, इस बार की दिवाली बहुत ही खास रहेगी। इस दिवाली पर 100 साल के बाद एक विशेष योग बनने जा रहा है जो कि बहुत ही दुर्लभ और शक्तिशाली होगा। इसकी वजह से 3 राशियां कर्क, वृश्चिक व तुला के जीवन में बहुत ही बड़े बदलाव होंगे। इस योग से जीवन में अपार धन, प्रतिष्ठा व सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।