1 या 2 अक्टूूबर? इस बार दशहरा कब, जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त व डेट
( words)

इस साल का दहशरा पर्व 2 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। यह नवरात्रि के अंत में मनाया जाता है। यह भारत का बहुत बड़ा हिंदू त्योहार है और इसे अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध कर विजय हुए थे। चूकी इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी इस वजह से विजयादशमी या दशहरा कहा जाता है। इस दिन लोग रावण पर भगवान राम की जीत का उत्सव मनाते हैं और साथ ही रावण के पुतले जलाकर रावण दहन के आयोजन बहुत ही धूम-धाम से मनाते हैं। इस दिन मेले व रामलीला का आयोजन भी किया जाता है। हालांकि इस त्योहार को मां दुर्गा द्वारा महिषासुर पर विजय का भी प्रतीक मना जाता है।
शुभ मुहूर्त
दशमी - 1 अक्टूबर शाम 7:01 बजे से 2 अक्टूबर शाम 7:10 बजे पर ख़त्म होगी। इस वजह से इस साल दहशरा पर्व 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
रावण दहन का समय
रावण दहन प्रदोष काल में होता है। सूर्यास्त शाम 6:06 बजे के बाद प्रदोष काल में रावण दहन होगा।
इस दिन रवि योग और सुकर्मा योग के साथ धृति योग भी बन रहे हैं। ये योग बहुत ही शुभ और मंगलकारी होते हैं।