जानिए वृष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा ये साल
जनवरी : व्यर्थ के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। मानसिक शांति बनाए रखें। कारोबार में सुधार होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी भी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार के लिए यात्रा हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।
फरवरी : महीने की शुरुआत में धैर्यशीलता में कमी हो सकती हैं। आत्म संयम बनाए रखें। बातचीत में संतुलित रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में सुधार हो सकता है।
मार्च : आत्मविश्वास बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मन अशांत रहेगा। नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।
अप्रैल : महीने की शुरुआत में मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान और पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
मई : क्रोध के अतिरेक से बचें। मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। कारोबार पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मुश्किलें आ सकती हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं।
जून : मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। आत्म संयम बनाए रखें। आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं।
जुलाई : महीने के शुरुआत में मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन अशांत रहेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए भागदौड़ हो सकती है। संपत्ति के वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें ।
अगस्त : महीने की शुरुआत में निराशा के भाव मन में आ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर भी खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में कठिनाई आ सकती है।
सितम्बर : महीने की शुरुआत में मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास बना रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। उपहार में वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है।
अक्टूबर : मन में नकारात्मकता प्रभाव भी हो सकता है। आत्म संयम बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में विस्तार हो सकता है।
नवंबर : आत्मविश्वास में कमी होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में भाग दौड़ हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी।
दिसम्बर : आत्मविश्वास बना रहेगा। मन परेशान हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। वाहन सुख में कमी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।