जानिए क्या कहते है आपके सितारे
1-मेष राशि : सगे-संबंधियों और इष्ट-मित्रों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। हालांकि इस दौरान गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। विरोधी पक्ष से समझौता करते समय भी खूब सावधानी बरतें। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना उचित रहेगा। परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण फैसला लेने में परिजन आपके साथ खड़े होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ें और अपने प्रेम का प्रदर्शन करने से बचें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
2-वृष राशि : अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण बना कर रखना होगा। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को संघर्ष के बाद ही सफलता के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान व्यवसायियों को बाजार में फंसा धन निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। किसी भी योजना में निवेश करते समय अत्यंत सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। इस दौरान धार्मिक कार्यों में खूब मन लगेगा। संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए किये जा रहे प्रयास सार्थक साबित होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
3-मिथुन राशि : रोजगार की दिशा में किये जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बनेंगे। प्रमोशन या ट्रांसफर की भी संभावना है। कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों या इष्ट-मित्रों की राय की अनदेखी करने की भूल न करें। कारोबार को लेकर पूर्व में सही समय और सही दिशा में लिया गया फैसला आपके लिए लाभकारी साबित होगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। परिवार में मांगलिक, धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। किसी के बहकावे आदि में न आयें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। महिलाओं की धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
4-कर्क राशि : पारिवारिक मामलों को सुलझाने के लिए स्वजनों का साथ न मिल पाने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी विरोधी सक्रिय रहेंगे। विभाग अथवा स्थान परिवर्तन संभव है। जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा संभव है। अनचाही लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान सेहत और सामान दोनों का पूरा ख्याल रखें। इस दौरान अचानक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है।
5-सिंह राशि : पेशेवर और व्यावसायिक जीवन में चीजें पक्ष में आएगी। बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। इस दौरान परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। प्रेम संबंधों में आ रही सभी अड़चनें दूर होंगी। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलेगा और उससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। खान-पान का विशेष ख्याल रखें। पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
6-कन्या राशि : अपनी भावनाओं पर पूरी तरह नियंत्रण रखना होगा। भावनाओं में बहकर या संकोचवश किसी से कोई ऐसा वादा करने से बचें, जिसे भविष्य में पूरा करने पर आपको परेशानी का सामना करना पड़े। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाने की बहुत जरूरत रहेगी। किसी के प्रति नकारात्मक सोच लाने से बचें। इस दौरान आर्थिक मामलों में पूंजी निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर सहमति बन जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। छोटे भाई-बहनों से यथा संभव सुख, सहयोग प्राप्त होता रहेगा। असमंजस की स्थिति में चीजों को सही समय आने तक के लिए टालना उचित रहेगा।
7-तुला राशि: अपनी वाणी और व्यवहार पर पूरी तरह से नियंत्रण रखना होगा। स्वयं के भीतर अत्यधिक आक्रामकता महसूस कर सकते हैं। इस दौरान किसी के साथ ऐसा व्यवहार न करें जो स्वयं के लिए पसंद नहीं है। विशेष तौर पर किसी के साथ हंसी-मजाक करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे। धन के लेन-देन में आवश्यक सावधानी बरतें। भूमि, वाहन, भवन आदि के क्रय विक्रय के लिए यह मास, सामान्य सुख कारक रहेगा। इस संबंध में कुछ भागदौड़ आदि करनी पड़ेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
8-वृश्चिक राशि: कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान घर और बाहर दोनों जगह किसी बड़े फैसले को लेते समय खुद को असमंजस की स्थिति में पाएंगे। ऐसी स्थिति में कोई बड़ा निर्णय लेने की बजाय उसे कुछ दिनों के लिए टाल देना बेहतर रहेगा। किसी के साथ अधिक तर्क-वितर्क करने से बचें और अपना व्यवहार सकारात्मक रखने का प्रयास करें। संतान पक्ष को लेकर मन चिंतित रहेगा। बड़े व्यापारियों के मुकाबले छोटे व्यवसाय करने वालों का समय थोड़ा बेहतर रहेगा। सुख-समृद्धि को बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें।
9-धनु राशि : कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे भागने की बजाय आपको उसके बेहतर तरीके से करके पूरी करके दिखाना चाहिए। इसके माध्यम से आप लोगों को अपनी क्षमता का लोहा मनवा सकते हैं। विदेश से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों को अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति होगी। पूर्व में किसी योजना में किए गए निवेश का लाभ प्राप्त होगा। पिकनिक या टूरिज्म के लिए परिवार के साथ लंबी या छोटी यात्रा संभव है। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे।
10-मकर राशि: किसी बात को लेकर छोटे भाई-बहनों के साथ गलतफहमियां पनप सकती हैं। विवाद चाहे घर का हो या फिर बाहर का उसे सुलझाते समय विवाद की बजाय संवाद का सहारा लेना होगा। करिअर या कारोबार में मनचाही सफलता न मिल पाने के चलते मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सेहत की दृष्टि से आपको इस माह काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर उभर सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कठिन परिश्रम करने पर ही सफलता के योग बनेंगे।
11-कुंभ राशि : करियर और कारोबार की दिशा में किये गये प्रयासों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर आपके कामकाज की तारीफ करते नजर आएंगे। इस दौरान सत्ता पक्ष से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। संतान पक्ष की किसी बड़ी उपलब्धि से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें, अन्यथा बने-बनाए काम बिगड़ भी सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
12-मीन राशि: पैतृक संपत्ति या भूमि-भवन से जुड़े मामलों में सफलता हाथ लग सकती है। इस दौरान धन-धान्य और अचल संपत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घर में भाई-बहनों और परिजनों का तो वहीं कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। इष्ट मित्रों की मदद से अटके हुए प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खुले हाथ से खर्च करेंगे। अपनी सेहत और सामान दोनों की विशेष रूप से सुरक्षा करनी होगी। दांपत्य जीवन को मधुर बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा।