पट्टा-बरौरी पंचायत के PHC में जागरूकता शिविर का आयोजन
कुनिहार। विकास खण्ड सोलन की पट्टा बरौरी पँचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप कोविड-19 के चलते एक जागरूकता शिविर का आयोजन खण्ड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर के सौजन्य से किया गया। इसमें आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ विशाल व उनकी पूरी टीम में एएनएम, मिडवाइफ तथा अनिता लेबोरेटरी तकनीशियन धर्मपुर ने विशेष रूप से शिविर में भाग लिया।
डॉ विशाल ने बताया कि कोविड 19 से बचने के लिए सरकार ने निर्णय लिया है कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण स्तर पर आयोजित करके कोरोना संक्रमण टैस्ट किए जाएं। डॉ विशाल व पट्टा बरौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ कृतिका गांधी ने बताया कि जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित 29 मरीजों की जांच की गई। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। डॉ कृतिका गांधी तथा फार्मासिस्ट निशा वर्मा ने सर्वप्रथम डॉ विशाल आयुर्वेदिक अधिकारी व उनकी पूरी टीम का शिविर में पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर कृष्ण चन्द ठाकुर, सब सेंटर कोटी, रक्षा शर्मा फीमेल हेल्थ वर्कर,कृष्ण तोमर,विकास ठाकुर हेल्थ सब सेंटर हरिपुर के अलावा आशा कार्यकर्ता दिब्या,मधुबाला,रतना कुमारी, कुमारी गीता ने शिविर में सहयोग किया।
पँचायत समिति सदस्य डी डी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार सावधानियां बरती गई। लोगों ने इस शिविर में बढ़चढ़ कर भाग लिया व अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
