बल्ह : जिसे भी पार्टी टिकट देगी सब उसके साथ चले और जीत सुनिश्चित करे - राठौर
मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बल्ह ब्लॉक की बैठक में नेर चौक में भाग लिया जिसमे तमाम कार्यकर्ताओ सहित नेतागणो ने एक स्वर में इस बात पर बल दिया कि लोक सभा चुनावों में जिस भी उम्मीदवार को कांग्रेस हाईकमान टिकट सौंपेगा सब उसके साथ चलेंगे और जीत सुनिश्चित करेंगे। बल्ह में जोरशोर से एक ही बात उठी की लोक सभा चुनावों में कांग्रेस इस बार हर हाल में मंडी लोक सभा सीट पर जीत दर्ज करेगी। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं को कहा की आज कांग्रेस का जनाधार बढ़ चुका है भाजपा से लोगो का अब मोह भंग हो चुका है। पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने प्रकाश चौधरी को बल्ह का नायाब रत्न बताया और कहा कि बल्ह ने उनकी जीत सुनिश्चित है और उन्होंने सरकार को बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार, पर घेरा है। उन्होंने कहा कि कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में कांग्रेस पूरे हिमाचल में अच्छा काम कर रही है। बल्ह ब्लाक कांग्रेस की आयोजित बैठक में कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के प्रकाश चौधरी, चेतराम ठाकुर प्रदेश महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राजीव किमटा प्रदेश सचिव, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा आश्रय शर्मा व महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी मौजूद रहे। नगर निगम के प्रवक्ता रजनीश सोनी, योगेश सैनी, बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, रवि सिंह चन्देल, जगतपाल, रणजीत मंडयाल, संजीव गुलेरिया, रिंकू चंदेल अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस कमेटी मंडी, प्रदीप शर्मा जिला महासचिव, दिनेश रावत बल्ह महिला अध्यक्ष, तारा तुंगला, सुमन चौधरी भूपिंदर गुलेरिया, नवीन राणा, ओम प्रकाश सैनी और फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, इंटक, सभी मौजूद रहे ।