जयसिंहपुर कॉलेज में अगले सत्र से शुरू होंगे बीसीए और पीजीडीसीए कोर्स
( words)
राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर के नए प्राचार्य प्रोफेसर उपेेंद्र शर्मा ने प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार के तबादले के बाद बुधवार को पदभार संभाल लिया है। पदभार संभलने के बाद नए प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में बेचुलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस जैसे रोजगारोन्मुखी कोर्सिज को आगामी सत्र से प्रारंभ करने का पूरा प्रयास किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के बच्चों को इनकी पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े। शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक दोनों तरह की गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने का ध्येय लेकर हम आगे बढ़ेंगे।
