भवानी सिंह पठानिया ने कांगड़ा-चंबा कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

लोकसभा सांसद पद के चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने जन प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत बकडोली में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आनंद शर्मा के लिए जन प्रचार किया। भवानी पठानिया ने कांग्रेस के कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट के कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा के हित में वोट डालने की अपील करी। जनता ने भी कांग्रेस को वोट देने की बात की ओर कहा कि केंद्र की सरकार की गलत नीतियों से आम जनता बहुत परेशान है। विधायक ने कहा कि आप केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाये ताकि इलाके का चहुमुखी विकास करवा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि आनंद शर्मा की भाजपा के प्रत्याशी की तुलना ही नहीं की जा सकती क्योंकि आनंद शर्मा एक अनुभवी नेता हैं और कई बार केंद्र मंत्री रह चुके हैं। इसके उपरांत भाजपा प्रत्याशी को इस बारे कोई अनुभव नहीँ हैं इस लिए आनंद शर्मा को मत देकर विजय बनाएं ताकि इलाके का चहुमुखी विकास करवाया जाए।