बीएल पाठशाला कुनिहार की दसवीं कक्षा की छात्रा भव्या सिंह ने बोर्ड की परीक्षा मे झटका पहला स्थान
( words)
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की दसवीं कक्षा की छात्रा भव्या सिंह ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय के लिए बहुत गर्व की बात है I विद्यालय अध्यक्ष ने कहा की छात्रा भव्या सिंह ने 673 (96.14%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, एडविल ने 653(93.29%) अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, कशिश मेहता व शिवांश शर्मा ने 652(93.14%) अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय अध्यक्ष ने बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी I विद्यालय प्रधानाचार्य अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर व सभी सदस्यों ने अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए सभी बच्चों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी हैI
