थुनाग : आज ही के दिन मुंबई में भाजपा आई थी अस्तित्व में : सीएम
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के थुनाग में पार्टी के स्थापना दिवस पर वर्करों संग पीए का ऑनलाइन भाषण सुना। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन मुंबई में पार्टी अस्तित्व में आई थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले अध्यक्ष बने थे। जब 1975 में जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजैंसी लगाई थी तब जनसंघ के सदस्यों ने इसके विरुद्ध प्रदर्शन किए थे। जनसंघ ने कई अन्य पार्टियों के साथ मिलकर भाजपा का गठन किया था। उन्होंने कहा कि हलांकि भाजपा का गठन 6 अपै्रल, 1980 को हुआ था, परन्तु वैचारिक तौर पर पार्टी का उदभव 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा भारतीय जनसंघ के गठन से ही हो गया था।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नरेन्द्र मोदी का चयन कर भाजपा ने वर्ष 2014 में हुए आम चुनावों में भारी जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उतराखण्ड, उत्तरप्रदेश, गोवा और मणिपुर में जीत हासिल की।
भाजपा ने वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को पूरी तरह से नकारा है। वहीं पूर्व सीएम शांता कुमार और पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश में पार्टी के आधार को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए। राज्य भाग्यशाली है कि प्रदेश के धरती पुत्र जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि इसी मैदान पर वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह ने उनके लिए प्रचार करते हुए यह घोषणा की थी कि राज्य में भाजपा के सत्ता आने के पश्चात इस क्षेत्र के प्रतिनिधि को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
भाजपा ने 6 अपै्रल से पूरे सप्ताहभर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की कार्य योजना बनाई है और 14 अपै्रल अम्बेडकर जयंती के अवसर पर इनका समापन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 30 अपै्रल तक 'चलें बूथ की ओर-बढ़ें जीत की ओरÓ अभियान चलाया जाएगा।
