मुख्यमंत्री ने वार्ड 4 की भाजपा उमीदवार स्वाति के लिए की वोट अपील, नज़र आया जीत का पक्का इरादा
सोलन नगर निगम चुनाव के चलते 3 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा प्रतियाशियों के लिए प्रचार प्रसार कार्यक्रम चलाया। स्वयं मुख्यमंत्री ने कुछ वार्ड में जाकर भाजपा प्रतियाशियों के लिए वोट अपील की। वही यदि उनके कार्यक्रम की शुरुआत की बात करे तो मुख्यमंत्री का कार्यक्रम वार्ड 4 से शुरू हुआ। जहां से स्वाति मैदान में है, जो पहले भी पार्षद रही है। स्वाति वार्ड न 4 में पहले से अपने सरल व सुलझे व्यक्तित्व से लोगों का दिल जीतती आई है। अब मुख्यमंत्री के आगमन के बाद उनकी जीत का इरादा पक्का नज़र आ रहा है। मुख्यमंत्री ने स्वयं लोगों को सम्बोधित करते हुए स्वाति के लिए वोट अपील की।
बता दें कि स्वाति काफी लम्बे समय से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। स्वाति डोर टू डोर जाकर प्रचार कर रही है। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनी और उन्होंने वार्डवासियों को आश्वस्त किया है कि यदि उन्हें जनता का प्यार मिला, तो वे जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान निकालेगी। चुनाव के प्रचार में काफी लोग उनके साथ जुड़ रहे है। लोगों से उन्हें प्रचार में काफी समर्थन मिल रहा है। लोगों का कहना है कि स्थानीय निवासी होने के चलते स्वाति इस चुनावी रण में जीत हासिल करेगी।