सोलन : बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल शामति ने 35वां वार्षिक महोत्सव
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल शामति सोलन में 35वां वार्षिक महोत्सव मनाया गया, जिसमें उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ जगदीश चंद्र नेगी, अधीक्षक पीसी मस्ताना, एमआर डीएवी की प्रधानाचार्य मासूमा सिंघा व बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल (माल रोड) के अध्यक्ष बीना बक्शी मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित रहे। समारोह का मूल विषय 'जीवन के असली नायक' रहा, जिसके अंतर्गत शैक्षणिक बहुत वार्षिक गतिविधियों के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त बीएल सोसायटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा प्रबंध निदेशक अमित शर्मा व प्रबंध संचालक जसवीर सिंह भी उपस्थित रहे। अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य कमलप्रीत कौर ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
