सलोगड़ा में पलटी बस, एक महिला की मौके पर मौत
( words)

चायल से सोलन आ रही एक निजी बस के पलटने से कई यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है की यह बस सोलन के सलोगड़ा में पलटी है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग व पुलिस प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। घटना में एक महिला की मौत की भी खबर सामने आ रही है, जबकि अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए जद्दोजहत जारी है।
यह बस चायल से सोलन के तरफ जा रही थी जब अचानक यह सड़क पर ही पलट गई। हालाँकि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस घटना के कारणों की छानबीन में जुट गई है। घटना सलोगड़ा के मनसार के नजदीक हुई है।