कार दुर्घटना की शिकार महिला ने चंडीगढ़ में तोड़ा दम, अन्य घायल IGMC रेफेर
मंगलवार सुबह कमांद और रियागड़ी के बीच टिककरी नाला के पास खाई में गिरी ऑल्टो कार में घायल हुए महिला ने चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया है। महिला मंजुला सरकारी स्कूल में अध्यापिका थी। पुलिस से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला भी चालक प्रशिक्षण वाहन में बैठी थी। वही इस वाहन में पांच लोग सवार थे जिनमें से एक कि मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि चार अन्य घायल थे। वहीं घायल महिला को मंडी से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। परिजनों ने घायल महिला को चंडीगढ़ पहुंचा दिया था लेकिन महिला ने चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। बाद में परिजन महिला को मृत अवस्था मे रात को चंडीगढ़ से वापिस मंडी ले आए। मृतक महिला का पोस्टमार्ट मंडी अस्पताल में किया गया।
महिला का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में बुधवार को कर दिया है। महिला अपने पीछे एक बेटा छोड़ गई है। वही अन्य तीन लोगों का भी मंडी में इलाज चल रहा था लेकिन दो को बीती रात ही आईजीएमसी रैफर कर दिया गया है। इनमें एक ड्राइवर अक्षय कुमार व महेंद्र कुमार है। यह जानकारी आईओ कमांद श्रवण ने दी।