रोहड़ू, रामपुर के साथ दिल्ली के लिए इन रूटों को भी HRTC ने किया बहाल
( words)
लम्बे समय के बाद केजरीवाल सरकार ने आख़िरकार अंतर्राज्यीय बसों की आवाजाही पर मंज़ूरी दे ही दी। तो इसी के साथ हिमाचल से भी दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू हो गई। बसों के लिए कुल 21 रूट बहाल किए गए हैं। इन में से आज 13 रूटों पर बसे भेजी जाएंगी, जबकि 8 रात्रि रूटों पर बसे भेजी गईं।
बता दें पिछले साढ़े सात महीने से दिल्ली के लिए परिवहन सेवाएं बंद थीं। हिमाचल सरकार के साथ लम्बे समय की बात चीत के बाद, मंगलवार को हुई सहमति के बाद 21 रूटों पर बस सेवाएं फिर शुरू कर दी गई है। अब दिल्ली से भी प्रदेश में बसे आना शुरू हो जाएंगी।
इन रूटों पर चलेगी बसें
- रोहड़ू-दिल्ली
- रामपुर-दिल्ली
- रिकांगपिओ-दिल्ली
- जोगिन्दरनगर-दिल्ली
- शिमला-दिल्ली
- धर्मशाला-दिल्ली
- चम्बा-दिल्ली
- मनाली-दिल्ली
- सरकाघाट-दिल्ली
- धानीपुखर-मरौटन-दिल्ली
- हमीरपुर-अवाहदेवी-दिल्ली
- नाहन-दिल्ली
- केलांग-दिल्ली