IGMC डॉक्टरों की सर्दी की छुट्टियां रद्द

प्रदेश में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए IGMC डॉक्टरों की सर्दियों की छुट्टियां रद्द कर दी गईं हैं। बता दें हर साल अस्पताल में सेवाएं देने वाले विशेषज्ञ और रेजिडेंट डॉक्टरों को जनवरी और फरवरी में छुट्टियां होती हैं। पर कोरोना की स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने इन छुट्टियों को रद्द करने का निर्णय लिया है। अस्पताल में दिन प्रतिदिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं कई स्टाफ भी संक्रमित हो रहे हैं। इस स्थिति में अस्पताल में मरीजों की देखभाल व इलाज के लिए स्टाफ की कमी हो सकती है। इसलिए मरीजों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है।
वहीं इस फैसले से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। सर्दियों के दिनों में हर साल करीब 200 से 250 डॉक्टर बारी-बारी छुट्टी पर जाते हैं जिससे मरीजों को परेशानियां होती थीं। लेकिन इस बार सर्दियों में डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द होने से मरीजों को यह परेशानियां नहीं आएंगी।