चीन ने माना, अगवा किए गए भारतीय उनके पास, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर दी जानकारी
अरुणाचल प्रदेश से अगवा किए गए 5 भारतीयों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। चीन ने स्वीकार कर लिया है के ये युवा चीन के पास है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगवा भारतीयों को वापस लाने की प्रक्रिया चल रही है।
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने ट्वीट कर बताया, 'भारतीय सेना की तरफ से भेजे गए हॉटलाइन संदेश पर चीन की पीएलए ने जवाब दिया है। उन्होंने पुष्टि की है अरुणाचल प्रदेश से लापता युवा उनकी तरफ पाए गए हैं। उन्हें अधिकारियों को सौंपे जाने की आगे की आपौचारिकताओं पर काम किया जा रहा है।'
बता दें की अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले के पांचों युवक जंगल में शिकार करने गए थे जहां से वे लापता हो गए। बाद में परिजनों ने आरोप लगाया कि चीनी सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी (Peoples Liberation Army) ने उन्हें अगवा कर लिया है। पहले तो चीन ने इसकी जानकारी होने से इंकार कर दिया था, पर अब चीन की तरफ से मान लिया गया है की इस घटनाक्रम में उसका हाथ है।