रोहड़ू में बड़ा हादसा, सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
रोहड़ू। उपमंडल के अंतर्गत सुंगरी शरमाली सड़क पर शुक्रवार को पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में तीन व्यक्ति की मौत हुई है। दो व्यक्ति घायल हुए हैं। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी देर शाम सुंगरी शरमाली मार्ग पर नाला में दुर्घटनाग्रस्त हुई। गाड़ी सुंगरी से रोहड़ू की ओर जा रही थी। गाड़ी में कुल पांच लोग स्वार थे। सभी सेब की ग्रेडिंग पैकिंग का कार्य कर रहे थे। स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगो के सहयोग से घायलों को घटनास्थल से निकाला गया। हादसे में दो की मौत मौके पर हुई है। एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई है। जबकि दो व्यक्ति घायल हुए हैं।
मृतकों की पहचान गौरव चौहान(26) पुत्र ओम प्रकाश, विजय कुमार(23) पुत्र सुनील कुमार, निखिल(26) पुत्र रवि कुमार गांव खेड़ा डाकघर कालका, जिला पंचकुला(हरियाणा) के रुप मे हुई है। घायलों में गौरव चौहान पुत्र ओम प्रकाश तथा विनोद सिंह पुत्र भरत सिंह गांव खेड़ा डाकघर कालका, जिला पंचकुला(हरियाणा) शामिल है।
डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया कि हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत हुई है। दो घायल हुए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।