सोलन : गाली-गलौच और धमकी देने पर मामला दर्ज
( words)
गांव कश्यालु में मकान का गेट तोड़कर महिला से गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति धनी राम ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि अमर देव पुत्र धनी राम ने उनके आंगन की दीवार और गेट तोड़ दिया। इसके बाद वह मेरी पत्नी को गाली-गलौज कर धमकियां देने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
