दाड़लाघाट : मारपीट करने पर केस दर्ज
( words)
पुलिस थाना बागा के अंर्तगत रास्ता रोककर लड़ाई-झगड़े व मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में सुदर्शन पाठक पुत्र कश्मीरी लाल गांव भडेतर बिलासपुर ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
उसने पुलिस को बताया कि वह ट्रक चालक है। पांच अप्रैल को वह ट्रक लोडिंग के लिए अल्ट्राटेक कंपनी बागा में आया था। वहां प्रदीप कुमार सुपुत्र चमन लाल गांव बहल, डा. बहल ने पहले तो रास्त रोक कर गालियां निकाली और बाद में उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद उसके तीन साथी आए और चारों ने मिलकर उसे पीटा। इस संबंध में डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
