हमीरपुर : पहचान संस्था में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया

मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
पहचान संस्था में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें संस्था के विशेष बच्चों शुभम और प्रिया ने देवकी और वासुदेव बनकर आदित्य और अदिति ने नंदबाबा और यशोदा बनकर कृष्ण के जन्म को दिखाया। बच्चों ने कृष्ण और राधा बनकर कृष्ण की लीलाएं की। साथ ही कुछ बच्चों ने गोपियों और ग्वालों की भूमिका निभाई। बच्चों द्वारा मटकी फोड़ी गई और सभी बच्चों ने कृष्ण झूला झुलाया। आज कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव पर विशेष रूप से मुख्यातिथि संस्था के नए सदस्य जितेंद्र सितलानी रहे, जिन्होंने बच्चों के साथ मिलकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बहुत ही उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया। संस्था की प्रबंधक चेतना शर्मा ने कहा कि पहचान संस्था में हर त्योहार बहुत ही उत्साह से मनाया जाता है और त्योहार मनाने का हमारा उद्देश्य विशेष बच्चों को हर त्योहार के बारे में जानकारी देना है।