डल्हौजी : हिमाचल प्रदेश में 'आप' के बदलाव मार्च का आज तीसरा दिन

20 दिनों तक चलेगा 'आप' का बदलाव मार्च अभियान
हर विधानसभा में होगा 'आप' का बदलाव मार्च अभियान
नितिश शर्मा। डल्हौजी
पर्यटन के क्षेत्र में रोज़गार की अपार संभावनाएं होने के बावजूद ख़स्ता सड़कों-स्वस्थ एवं चरमराती शिक्षा व्यवस्था से जूझते तथा हिमाचल सरकार दाेबारा चुराह घाटी की अनदेखी से क्षुब्ध हो चुके लोगों ने आम आदमी पार्टी के बदलाव मार्च में बढ़-चढ़कर भाग लिया। 'आप' का बदलाव मार्च साढ़े 12 बजे भंजराड़ू चौक से शुरू होकर मुख्य बाज़ार से होते हुए तहसील तक पहुचा जिस दौरान इस बदलाव मार्च के माध्यम से लोगों को आम आदमी पार्टी की उपलब्धियों तथा अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल के बारे में अवगत कराया गया। इस बदलाव मार्च में बहुत सारे लोगों ने भाग लिया। ख़ूबसूरत चुराह घाटी में पर्यटन की हालांकि अथाह संभावनाएं हैं।
चाहे चंबा को पांगी से जोड़ने वाला तथा पर्यटकों को आकर्षित करता आया साच पास हो, प्राचीन एतिहासिक गांव देवीकोठी हो, ट्रेकिंग एवं आस्था के कारण सभी को अपनी ओर खींचती आइ गड़ासरू झील या चाहे पधरी जोत हो सभी स्थानों को पर्यटकों के लिए विकसित करने की बजाय प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार तथा पूर्व की कांग्रेस सरकार ने यहां के लोगों को सिर्फ़ बहलाया ही है। बीते दिन जिस तरह का व्यवहार एवं निम्न स्तरीय भाषा का उपयोग चुराह विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष ने रेला स्कूल में विद्यार्थियों के साथ किया था, उस व्यवहार से साफ पता चल जाता है कि ऐसे नुमायंदों की वजह से प्राकृतिक रूप से संपन चुराह घाटी को भाजपा और कांग्रेस दोनो दलों ने मिलकर बारी-बारी लूटा ही है।