दाड़लाघाट: ग्राम पंचायत दावटी में सफाई अभियान का हुआ आयोजन
( words)
ग्राम पंचायत दावटी में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। दावटी की प्रधान इंद्रा शर्मा की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पंचायत प्रधान इंद्रा शर्मा ने महिला मंडल की सदस्यों को जागरूक किया। इस मौके पर महिला मंडल द्वारा अपने अपने गांव में सफाई की गई। इस अवसर पर पंचायत प्रधान इंद्रा शर्मा, उमा, मीरा, कौशल्या, सरला, सुषमा, ममता, मीना, रूपा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।