सीएम इंदौरा के मलोट में कल रखेंगे पेप्सी प्लांट की आधारशिला
-इंदौरा के मलोट में सीएम कल रखेंगे पेप्सी प्लांट की आधारशिला
-स्थानीय विधायक मलेंद्र बोले, 2000 युवाओं को घर-द्वार मिलेगा रोजगार
कांगड़ा जिला के इंदौरा विधानसभा हलके के औद्योगिक क्षेत्र मलोट में पेप्सी का मेगा प्लांट स्थापित किया जा रहा है। 268 करोड़ रुपये से स्थापित होने जा रहे इस प्लांट की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 20 दिसंबर यानी कल भूमि पूजन करने के बाद आधारशिला रखेंगे। इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि यह प्लांट लगभग एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा और इस प्लांट के चलने से इंदौरा क्षेत्र के युवाओं को घर द्वार रोजगार प्राप्त होगा।
पेप्सी कंपनी लगभग 30 एकड़ में इस प्लांट को स्थापित करने जा रही है। अगर रोजगार की बात करें, तो परोक्ष रूप से लगभग दो हजार युवाओं को इसमें रोजगार मिलने की संभावना है। इसके साथ कई अन्य लोगों को भी इस उद्योग के यहां स्थापित होने से लाभ होगा। ज्ञात रहे कि इससे पहले जिला कांगड़ा में इतने बड़े स्तर का उद्योग स्थापित नहीं हुआ है।
