शिमला : पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के करुणामूलक आश्रितों ने सांसद अनुराग ठाकुर को सुनाया दुखड़ा

चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के करुणामूलक आश्रित प्रधान संजीव कुमार व उप प्रधान बन्नी की अध्यक्षता में परिवारों सहित सांसद अनुराग ठाकुर से मिले। प्रधान संजीव कुमार व उपप्रधान बन्नी ने सांसद को बताया कि पूरे हिमाचल में केवल यह इकलौता विभाग है जो अपनी मनमानी कर रहा है और अपने चहेतों को नौकरियां देने में यह विभाग सभी विभागों से आगे है। प्रधान संजीव कुमार ने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वह मंत्रिमंडल द्वारा जारी की 24 जनवरी की ऐतिहासिक अधिसूचना को यह विभाग नहीं मान रहा है। इस कारण कारण दो दशक से ज्यादा समय से यह करुणामूलक आश्रित परिवार नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर अपने चहेतों को नौकरियां दे रहा है। उप प्रधान बन्नी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर विभाग को पावर दी गई थी कि वह अपने तौर पर इन करुणामूलक केसों का निपटारा करें। इस पर हिमाचल प्रदेश के बाकी सभी विभागों ने करुणामूलक आधार पर नौकरियां दीं।
लेकिन चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय करुणामूलक परिवारों पक्ष में नहीं है। 24 जनवरी को अधिसूचना जारी हुई थी लेकिन कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर 3 महीने पश्चात होश में आया, जिसका खामियाजा कृषि विश्वविद्यालय के पात्र आश्रितों को भुगतना पड़ रहा है।
इसमें जो पात्र आश्रित सरकार द्वारा बनाई गई 7/3 /2019 की नीति में आते हंै, उन्हें क्लास-डी में सभी विभागों को वन टाइम सेटेलमेंट दी गई है। इन्होंने कृषि विश्वविद्यालय पर यह भी आरोप लगाया कि 2 दशक से 5 प्रतिशत कोटे के हिसाब से एक भी करुणामूलक आश्रित को नियुक्ति नहीं दी गई जबकि 5 प्रतिशत कोटा क्लास-सी में आरक्षित है। क्या इस कृषि विश्वविद्यालय में इन 20 से 22 सालों में एक भी भर्ती क्लास-सी में नहीं हुई है। इसकी जांच सरकार द्वारा जल्द से जल्द की जाए। इस पर सांसद अनुराग ठाकुर ने इन करुणामूलक परिवारों को आश्वासन दिया सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना पर पात्र आश्रितों को नौकरी दी जाएगी और इसकी जांच की जाएगी और चहेतों को नौकरी देने के मामले में जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में लंबित पड़े करुणामूलक आधार पर दी जाने वाली नौकरियों में क्लास-डी के केसों को जो 7/03/2019 की पॉलिसी मे आ रहे हैं उनको वन टाइम सेटलमेंट के तेहत सभी को एक साथ नियुक्तियां दी जाएं। वहीं जो आश्रित 07/03/ 2019 की पॉलिसी में आते हैं उनकी सूची बनाई जाए और जल्द से जल्द क्लास-डी में नियुक्यिां दी जाएं।