सोलन : सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आरटीओ कार्यालय में आयोजित की गई प्रतियोगिता
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सोलन आरटीओ कार्यालय में पोस्टर मेंकिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया . इस प्रतियोगिता में सोलन के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया . इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ आरटीओ सोलन सुरेश कुमार सिंघा ने किया . उन्होंने कहा की सड़क सुरक्षा माह के तहत आज सोलन में इस प्रतियोगिता को आयोजित किया गया . इस प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के बारें में जागरूक किया गया . प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 3100 , दूसरे स्थान पर 2100 व तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 1500 की राशि देकर पुरस्कृत किया गया . आरटीओ सुरेश कुमार ने बताया की इससे पहले भी जिला में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किये गए है .
