सोलन: कोविड-19 बचाव टीकाकरण की तिथियां हुई निर्धारित
कोविड-19 से बचाव के लिए आरम्भ किए गए टीकाकरण अभियान के तहत सोलन जिला में मार्च माह के लिए स्वास्थ्य संस्थान चिन्हित कर टीकाकरण की तिथियां निर्धारित की गई हैं ताकि पंजीकृत व्यक्ति सुगमता अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकें। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्प्ल ने आज यहां दी। डाॅ.उप्पल ने कहा कि वर्तमान में जिला के चयनित 17 स्वास्थ्य संस्थानों में कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोवड-19 टीकाकरण के लिए प्रथम श्रेणी में उन व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है जिनकी आयु आधार कार्ड रिकार्ड के अनुसार 60 वर्ष से अधिक है। ऐसे व्यक्ति आरोग्य सेतु एप अथवा कोविन साईट cowin.gov.in पर टीकाकरण के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि 30 प्रतिशत लाभार्थियों का ओन दी स्पाॅट पंजीकरण उस स्वास्थ्य संस्थान मेें भी किया जाएगा जहां टीकाकरण किया जाना है। डाॅ. उप्पल ने कहा कि द्वितीय श्रेणी में उन व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा जो 45 वर्ष से 60 वर्ष तक आयुवर्ग में आते हैं तथा Ðदय रोग, मधुमेह, कैंसर, गुर्दे की बीमारी, प्रतिरक्षा प्रणाली से सम्बन्धित गम्भीर रोगों अथवा विभिन्न गम्भीर अक्षमताओं से जूझ रहे हैं। इन व्यक्तियों को किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सक से एक विशेष फार्म (ऐनेक्जर-बी) सत्यापित करवाकर अपना पंजीकरण टीकरकरण के लिए करवाना होगा।
उन्होंने कहा कि इन श्रेणियों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाईन कार्यकर्ताओं का टीकाकरण भी इन्हीं चिन्हित संस्थानों में जारी रहेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नागरिक अस्पताल अर्की में 15, 17, 20, 22, 24, 25, 27 तथा 31 मार्च, 2021 को, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धुन्धन में 24 तथा 30 मार्च, 2021 को, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवगांव में 12, 15, 19, 22, 27 तथा 31 मार्च, 2021 को, ईएसआई दाड़लाघाट में 12, 16, 22 तथा 26 मार्च, 2021 को तथा नागरिक अस्पताल कुनिहार में 12, 15, 19, 22, 25, 30 तथा 31 मार्च, 2021 को कोविड-19 बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा।
डाॅ. उप्पल ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भूमति में 15, 22, 26 तथा 31 मार्च, 2021 को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चण्डी में 12, 15, 19, 22, 25, 30 तथा 31 मार्च, 2021 को, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुठाड़ में 12, 15, 19, 22, 26, 30 तथा 31 मार्च, 2021 को, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पट्टा में 15, 20, 22, 25, 30 तथा 31 मार्च, 2021 को, टीबीएस धर्मपुर में 12, 15, 16, 18, 22, 25, 29 तथा 31 मार्च, 2021 को, ईएसआई परवाणु में 12, 15, 18, 20, 22, 25, 30 तथा 31 मार्च, 2021 को, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 12, 15, 16, 17, 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 30 तथा 31 मार्च, 2021 को तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में 12, 15, 16, 19, 20, 22, 24, 26, 30 तथा 31 मार्च, 2021 को कोविड-19 बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईएसआई काठा में 12, 15, 16, 18, 22, 25, 27, 30 तथा 31 मार्च, 2021 को, नागरिक अस्पताल कण्डाघाट में 12, 15, 16, 18, 20, 23, 24, 26 तथा 31 मार्च, 2021 को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सायरी में 12, 15, 19, 22, 27 तथा 31 मार्च, 2021 को तथा नागरिक अस्पताल चायल में 17, 24 तथा 30 मार्च, 2021 को कोविड-19 बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। डाॅ. उप्पल ने लोगों से आग्रह किया कि श्रेणी अनुसार पंजीकरण करवाकर कोविड-19 से बचाव के लिए उपराक्त में से अपने समीप के स्वास्थ्य केन्द्र में टीकाकरण करवाएं।
