डाडा सीबा: गणेश महोत्सव के आठवें दिन गणपति को लगाया मोदक का भोग

डाडा सीबा के शिव मंदिर में व्यापारियों द्वारा आयोजित किये जा रहे गणपति महोत्सव के आठवें दिन गणपति को मोदक और मिश्री का भोग लगाया गया। भक्तों द्वारा रोजाना सुबह शाम आरती एवं संगीतमय धार्मिक संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने विशेष पूजा-अर्चना में भाग लेने के बाद दोपहर को भजन कीर्तन किया।
बताते चलें कि गणेश उत्सव में आठवें दिन को अष्टमी के रूप में जाना जाता है और इस दिन विशेष प्रार्थना, आरती और भगवान गणेश को मिष्ठान में उनकी प्रिय मोदक और अन्य चीजों को प्रसाद चढ़ाया जाता है।
नौवें दिन नवपत्रिका पूजाकरते हैं। दसवें और अंतिम दिन भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। इस दिन बप्पा को विदाई दी जाती है। डाडा सीबा में गणेश उत्सव का समापन गुरुवार को होगा। गणेश विसर्जन का कार्यक्रम दोपहर बाद 3 बजे निर्धारित कर लिया गया है। भव्य शोभा यात्रा के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच गणेश विसर्जन ब्यास नदी में किया जाएगा। इसी दिन दोपहर विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा ।
उत्सव के आयोजक ओंकार चंद,मनीष शर्मा, हैप्पी, मोहित शर्मा, सन्नी, सुमित, मोहित चौधरी, शुभम, बलबीर सिंह, दिनेश जस्वाल, विजय, प्रवीण, प्रवीण ठाकुर, अरुण पटियाल, रवि दत्त शर्मा, मास्टर अनूप धीमान, दीपू, कुशल शर्मा, राजेश कुमार, रुपिंदर सिंह, कुशल शमा, विमल शमा ने बताया कि अब यह गणेश उत्सव स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रतिवर्ष मनाया जाएगा।