डाडासीबा बस स्टैंड में वसुंधरा रंगमंच धर्मशाला के कलाकारों ने जागरूक किए लोग
वसुंधरा रंगमंच धर्मशाला के कलाकारों ने नशा मुक्त हिमाचल अभियान के चलते गीत-संगीत व नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। वीरवार को यह कार्यक्रम डाडासीबा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की तरफ से डाडासीबा बस स्टैंड में किया गया। डाडासीबा के तहसीलदार बीरबल और कुलदीप कुमार ने इस कार्यक्रम की सराहना की जो की तहसील वेलफेयर ऑफीसर कार्यरत है। कार्यक्रम में हिमाचली पंजाबी गायक रोहित वोहरा ने अपने हिट गीत गाकर लोगों को मोहित किया और फिर हिमाचल की मशहूर मॉडल रुचिका ने अपने नृत्य से लोगों को कार्यक्रम देखने पर मजबूर किया।
नाटक लत बुरी लगी गई में हिमाचली फिल्मों के अदाकार पुरुषोत्तम ने अपनी एक्टिंग से खूब तालियां बटोरी नशे के दुष्प्रभावों को बताते हुए शुभ और लेखराज ने हारमोनियम ढोलक पर गीत गया डॉक्टर सुरभि ने नाटक में अपनी कला से और जानकारी से लोगों को नशा मुक्ति मोबाइल एप और टोल फ्री नंबर 1908 के बारे में बताया रजनी बोहरा ने नशा मत करना गीत को खूब सराहा गया इस मौके पर डाडासीबा पंचायत के प्रधान परमेश्वरी दास, व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा सहित कई गणमान्य लोग इस मौके पर उपस्थित रहे।
