डाडासीबा : पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुनु राम के निधन पर जताया शोक
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जसवां-परागपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर पुनु राम का सोमवार रात को निधन हो गया। निधन की जानकारी का पता चलते ही पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के वाइस चैयरमैन सुरेंद्र सिह मनकोटिया परागपुर ब्लॉक अध्यक्ष कुशल सपेहिया, मलकीत सिंह, वरिंदर बिल्लू, उप प्रधान अंकु रैल, उप प्रधान नरेश कुमार टैरस वरिष्ठ कांग्रेस नेता दलीप सिंह वर्मा, अंजना शर्मा, ममता कटबाल आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया और भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की।
सुरेेंद्र सिह मनकोटिया ने कहा कि हमने एक अच्छे शिक्षक, महान इंसान, उत्कृष्ट वक्ता के एक अच्छे इंसान को भी खो दिया है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर को उनके पैतृक गांव बरणाली (घमरुर) में किया गया।
