डाडासीबा : रोड़ी कोड़ी में सड़क पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, बाल-बाल बचे सवार
डाडासीबा पुलिस चौकी के तहत डाडासीबा से ढलियारा मार्ग पर गांव रोड़ी कोड़ी के पास देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के बीचों बीच पलट गई। ट्रैक्टर की हुक टूट जाने से यह हादसा पेश आया है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार किसी ठेकेदार की लेबर सीमेंट की बोरियां लेकर वापस अपने क्वार्टर आ रही थी कि रोड़ी कोड़ी गांव के पास हुक टूटने से पहले ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक व अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, देर बड़े वाहनों के लिए यह रास्ता रात तक बंद रहा। सोमवार सुबह 8 बजे के करीब ट्रैक्टर व ट्रॉली को वहां से हटाया गया, उसके बाद ही यह रास्ता खोला गया है। वहीं, डाडा सीबा पुलिस चौकी प्रभारी किशोर चंद ने बताया कि इस बारे में पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
