दाड़लाघाट: क्यारड गांव में शरारती तत्वों ने 3 कारों में लगाई आग, मामला दर्ज
ग्राम पंचायत क्यारड के गांव डीनण में बुधवार की सुबह शरारती तत्वों ने तीन कारों को आग के हवाले कर दिया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। गांव के एक व्यक्ति ने गाड़ियों में आग लगी देखी और इसकी सूचना गांव वालों, दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए व्यक्ति के अलावा सात अन्य लोगों पर आगजनी की घटना में शामिल होने की आशंका जताई है। पुलिस ने 154 सीआरपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिश कुमार पुत्र भुंगर राम गांव डीनण डा भराड़ीघाट ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह गाड़ियो का कारोबार करता हैं।
पीड़ित को कार में आग लगने की सुचना उसके चचेरे भाई मनोज कुमार ने दी। इस सूचना पर यह अपने कमरे से बाहर लैन्टर पर निकला तो देखा की गाड़ियों में आग लगी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि तीनो गाड़ियो अलग अलग थोड़ी दुरी पर खड़ी थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि तीनो गाड़ियो को अलग अलग आग लगाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है।
