दाड़लाघाट: महाविद्यालय एसएफआई इकाई दाड़लाघाट ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की एसएफआई इकाई दाड़लाघाट ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को प्रधानाचार्य जनेश कूपर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। एसएफआई ने प्रदेश सरकार से मांग की कि वर्तमान समय के अंदर चल रहे विधानसभा सत्र के अंदर छात्रों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की जाए। इन मांगों में महाविद्यालय में शिक्षकों त्तथा गैर शिक्षकों के रिक्त पद शीघ्र भरे जाए, महाविद्यालय में पीटए के नाम पर ली जा रही भारी भरकम फीस में शीघ्र कटौती, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए शिक्षा के बजट में बढ़ोतरी, कोठारी आयोग की सिफारिशों अनुसार राज्य बजट का 30% शिक्षा पर खर्च किया जाए, छात्रों की लम्बित छात्रवृत्ति शीघ्र बहाल की जाए, केंद्रीय छात्र संघ चुनाव को बहाल किया जाए व आगामी परीक्षाओं को 50% पाठ्यक्रम के साथ आयोजित किया जाए।इस दौरान राहुल गजपति, सौरव, जितेंद्र, चमन, गरिमा, कल्पना सहित अन्य मौजूद रहे।
