दाड़लाघाट: मांगल पाठशाला में स्काउट एंड गाइड ट्रेनिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
( words)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगल स्काउट एंड गाइड एक दिवसीय ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करवाया गया। यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा, स्काउट मास्टर सुमित, गाइड कैप्टन आरती ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें 26 बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यशाला के मुख्य मेहमान स्काउट मास्टर डीसी धीमान रहे। उन्होंने बच्चों को स्काउट एंड गाइड के नियम, उद्देश्य और लाभों के बारे में अवगत करवाया।
