दाड़लाघाट : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में एनएसएस इकाई द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय यूथ दिवस
( words)
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में एनएसएस इकाई ने ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय यूथ दिवस मनाया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य प्रकाश बट्टू और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनीता कौंडल ने स्वयंसेवियों को यूथ दिवस के बारे में जानकारी प्रदान की और बताया कि यह दिवस 1999 से सयुंक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनाया जा रहा है। इसको मनाने का उद्देश्य युवाओं में व्यक्तिगत साफ सफाई, स्वास्थ्य जागरूकता धारणिया विकास, वर्तमान चुनौतियों से किस प्रकार सामना करना है आदि के बारे में विस्तार से बताया।
